फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu's Mahapanchayat will be held in Gunnaur on 31st January

31 जनवरी को गुन्नौर में होगी भाकियू की महापंचायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's Mahapanchayat will be held in Gunnaur on 31st January
धनारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत का अनिश्चित कालीन धरना तहसील परिसर में किया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम रामकेश सिंह व सीओ देवेंद्र शर्मा ने धरनास्थल पर पहुंच किसानों से आचार संहिता की बात कहते हुए धरना समाप्त करने की बात कही। धरना समाप्त न करने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी। जिससे किसानों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि किसान कड़ाके की ठंड में पिछले आठ दिन से धरने पर बैठे। लेकिन कोई अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। अब एसडीएम व सीओ द्वारा धरना समाप्त न करने पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। किसानों ने भाकियू के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह को घटना से अवगत कराया। जिसमें तय हुआ कि 31 जनवरी को गुन्नौर में महापंचायत की जाएगी। इस अवसर पर केपी यादव, मनवीर यादव, राजू यादव, अंकित गुप्ता, शंकर सिंह, मनोज यादव, हरीश कुशवाह, राजवती, इंद्रेश कुमारी, वीरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, मनोज राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed