फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu real will picket about the problems of farmers

किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देगी भाकियू असली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu real will picket about the problems of farmers
संभल। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक शनिवार को हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर 22 दिसंबर को संभल तहसील के परिसर में प्रस्तावित धरने की रणनीति बनाई गई। बैठक में धरने को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में किसान तहसील पर पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को गांव कासमपुर में चौधरी रणवीर सिंह के मकान पर हुई बैठक में किसानों ने सबसे पहले बिजली विभाग द्वारा शोषण किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल के बिल ज्यादा आ रहे हैं। बिजली के जर्जर तार आए दिन टूट जाते हैं। वीनस शुगर मिल द्वारा गन्ना किसानों को समय पर गन्ने की पर्चिंयां नहीं दी जा रही हैं। क्रय केंद्रों पर घटतौली हो रही है। तहसील अध्यक्ष चौधरी महीदेव सिंह ने कहा कि 22 दिसंबर को संभल में नई तहसील पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा धरना प्रस्तावित है। धरने में ज्यादा से ज्यादा किसान पहुंचे ताकि किसानों की मांग बुलंद हो सकें।
विज्ञापन

बैठक में चौधरी विजेंद्र सिंह, लाखन सिंह, राजकुमार सिंह, ओमपाल सिंह, रामवीर सिंह, दीपक सिंह, पवन सिंह, कपिल सिंह, करण सिंह, वीरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, रोहित सिंह, सर्वेंद्र सिंह, दानवीर सिंह, अमन सिंह, मुनिपाल सिंह आदि रहे। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह और संचालन रिंकू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed