{"_id":"615216288ebc3e090418e2bc","slug":"betting-on-ipl-cricket-match-started-again-bookies-are-sitting-in-place-at-night-sambhal-news-mbd4041978117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल क्रिकेट मैच पर फिर शुरू हुई सट्टेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल क्रिकेट मैच पर फिर शुरू हुई सट्टेबाजी
विज्ञापन
संभल। आईपीएल क्रिकेट मैच फिर से शुरू हो गए हैं। इसी के साथ सट्टेबाज भी शहर में सक्रिय हो गए। जगह-जगह सट्टेबाजी की जा रही है। कई बड़े सट्टेबाज घरों पर बैठाकर अवैध काम कर रहे हैं। पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
आईपीएल क्रिकेट मैच कोरोना संक्रमण के चलते बीच में ही रुक गए थे। अब 19 सितंबर से फिर आईपीएल के बचे मैच हो रहे हैं। इन मैच के शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। यह सट्टेबाजी कोतवाली, नखासा और हयातनगर थाना इलाके में हो रही है। मैच शुरू होते ही इन सट्टेबाजों के फोन घनघना जाते हैं। इस अवैध काम में सबसे ज्यादा युवा फंस रहे हैं। सरायतरीन, नखासा और कोट में सट्टेबाजी की जा रही है।
मालूम हो आईपीएल क्रिकेट मैच की सट्टेबाजी में पिछले वर्ष पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी। जो लोग सट्टेबाजी में पकड़े गए थे उनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई थी। दरअसल क्रिकेट पर सट्टेबाजी संभल के अलावा चंदौसी, बहजोई व अन्य कस्बों में भी होती है।