फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Better supply is not available due to technical fault in transformer

ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से नहीं मिल पा रही बेहतर आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Better supply is not available due to technical fault in transformer
बहजोई। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव रंपुरा के फीडर पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से करीब डेढ़ सौ उपभोक्ता परेशान हैं। कभी लो तो कभी हाई वोल्टेज से इन घरों में पेयजल व्यवस्था समेत दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव रंपुरा में काली मंदिर परिसर के निकट रखे 160 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसके चलते बीते करीब छह दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मर से कभी लो तो कभी हाई वोल्टेज से बिजली आ रही है। ऐसे में करीब डेढ़ सौ उपभोक्ता इस समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं के मुताबिक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी को लेकर कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

::::::
अभी बीते दिनों ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी कमी आ गई थी। इसको लेकर कमी को ठीक किया गया। ट्रांसफार्मर की एक खराब खूंटी को भी बदला गया था। रही बात अभी भी ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी की, तो ट्रांसफार्मर को चेक करके ठीक कराया जाएगा। --- मोहित शर्मा, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed