{"_id":"5862c1c04f1c1b8259eec6c8","slug":"beti-bachawo-beti-padhawo-k-naam-pr-thagi-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर ठगी, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर ठगी, किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 28 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ युवक एक संस्था का बैनर लगाकर लोगों से प्रति फार्म दो सौ रुपये वसूल रहे थे। आईटीआई के प्राचार्य की जांच के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। लेकिन शुल्क वसूली संबंधी कोई सरकारी आदेश नहीं दिखा सके। यहां मिले एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
खुर्जा गेट करेली रोड पर मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी के गांव हाजीपुर निवासी राजेश ने दुकान किराये पर लेकर कार्यालय खोल रखा है। जहां वह संजीव ग्रामोद्योग विकास संस्थान मुरादाबाद नाम के एनजीओ का बैनर लगाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर फार्म भरवा रहा था। वह प्रतिफार्म दो सौ रुपये वसूल रहा था। लोगों ने समझा की आईटीआई की ओर से बेटियों को पढ़ाने की कोई योजना है। उन्होंने प्राचार्य से मालूम किया तो उन्होंने ऐसी किसी भी योजना से मना किया।
प्राचार्य आईटीआई वाईडी सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद उपजिलाधिकारी अमित कुमार से शिकायत की। एसडीएम ने तहसीलदार संजय कुशवाहा के साथ मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। आरोपी युवक ने नौकरी करने की बात बताई और मुरादाबाद निवासी एनजीओ संचालक संजीव कुमार से बात कराई। जिसमें एसडीएम ने एनजीओ से संबंधित अभिलेख दिखाने को कहा। फिलहाल मौके पर कोई संतोषजनक अभिलेख नहीं होने के कारण अभिलेख कब्जे में ले लिए और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान वहां खासी भीड़ लग गई। जिनके फार्म भरे गए थे वह भी काफी संख्या में वहां आ गए। पुलिस का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेटी की शादी को एक लाख रुपये देने का दिया झांसा
चंदौसी। करेली रोड पर फार्म भरकर दो सौ रुपये करीब लिए जा रहे थे। जबकि करीब दो सौ फार्म भरे जा चुके थे। लेकिन सभी ने रुपये फार्म के साथ नहीं दिए थे। जिन लोगों से दो सौ रुपये लिए जा चुके थे। उन्हीं में शामिल ग्राम पथरा निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी का फार्म भरवाया था। फार्म भरने के समय यह बताया गया था कि बेटी के विवाह के समय एक लाख रुपये शादी के लिए दिए जाएंगे। ऐसा ही कुछ इसी गांव के गौरव ने बताया कि शादी के समय एक लाख मिलने की वजह से फार्म भरकर दो सौ रुपये दे दिए।