फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   beti aur premi ko maar dala

बेटी और प्रेमी को गला घोंटकर मार डाला

Sun, 18 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 18 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
दोनों ने पुलिस के सामने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। मारा गया युवक किशोरी का रिश्तेेदार था और संभल के जुलेपुरा गांव का रहने वाला था। वह रात में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। पुलिस को शक है कि हत्या में बुजुर्ग दंपति के अलावा और भी कोई शामिल रहा है। फिलहाल दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन



घटना सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नदायल की है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे गुन्नौर थाने के जुलेसर गांव का युवक कफील एक घर में चुपचाप आया। वह इसी परिवार की एक लड़की का देवर है। वह अपनी भाभी की चचेरी बहन के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लड़के की उम्र 18 साल और लड़की की उम्र 17 बतायी जा रही है। आहट होने पर लड़की की मां जाग गई। उसने इसकी सूचना घर के बाहर सो रहे पति को दी। दोनों ने बेटी से दरवाजा खोलने को कहा।
विज्ञापन


लड़की ने काफी देर बाद दरवाजा खुला तो उसके पिता ने पहले उसे थप्पड़ जड़ा।  पूछने पर बेटी ने कहा कोई नहीं है लेकिनतलाशी लेने पर कफील चारपाई के नीचे पकड़ा गया। कफील को देखकर पिता आपा खो बैठा। उसने कफील के गले में रस्सी डालकर कसना शुरू कर दिया। कुछ देर में ही गला घुटने से उसकी मौत हो गई। लड़की की मां ने बताया कि उन्होंने बाद में उसी दुपट्टे से  अपनी बेटी को भी गला घोंट कर मार डाला। रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक दोनों शव घर में पड़े रहे। सुबह छह बजे प्रधान को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल कश्मीर सिंह यादव ने दोनों शव को कब्जे में लिया। आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने शनिवार को गांव जाकर मौका मुआयना किया। फिर थाने आकर अपने सामने पति-पत्नी के बयान दर्ज कराए। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्हीं ने हत्या की है। लड़की के पिता ने बताया वह कफील के सीने पर तब तक बैठा रहा, जब तक उसका दम नहीं निकल गया। पत्नी ने बेटी को गला घोंट कर मारा। दोनों ने कहा कि उन्हें बेटी और उसके प्रेमी की जान लेने का कोई दु:ख नहीं है। इस मामले में चौकीदार जानशेर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 



केरल जाने की तैयारी में था, लेकिन मौत का फोन आ गया
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर के लईक अहमद का पुत्र कफील अहमद किसी तरह डीसीएम को चलाकर अपनी जिंदगी बसर कर रहा था। उसे शनिवार को नौकरी करने केरल जाना था। वह तैयारी ही कर रहा था कि नूर जहां का फोन आ गया और वह नदायल चला गया। कफील ने गुन्नौर के ही एक ठेकेदार के साथ शनिवार को ही दरी बनाने के कारखाने में काम करने के लिए केरल जाना था। जिसकी पूरी तैयारी भी कर ली थी। शाम को भी वह इसी तैयारी में जुटा था। इसी बीच देर शाम को नूर जहां का फोन आ गया। कफील ने परिजनों को बताया भी कि सुबह तो वह केरल चला जाएगा। नदायल वाले रिश्तेदारों ने बुलाया है तो वह उनसे मिलकर रात को ही लौट आएगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed