{"_id":"612a8c8e8ebc3e79d45d09f7","slug":"beo-office-clerk-suspended-on-charges-of-recovery-in-arrears-and-salary-chandausi-news-mbd400768063","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर व वेतन में वसूली के आरोप में असमोली के बीईओ दफ्तर का लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर व वेतन में वसूली के आरोप में असमोली के बीईओ दफ्तर का लिपिक निलंबित
विज्ञापन
बहजोई। शिक्षकों से एरियर व वेतन में वसूली करने के आरोपी लिपिक को निलंबित किया गया है। लिपिक पर शिक्षिकाओं से ठीक व्यवहार न करने का भी आरोप है। बीएसए की ओर से प्रथमदृष्ट्या जांच करने के बाद आरोपी लिपिक को निलंबित किया गया है। आरोपी लिपिक की तैनाती विकासखंड असमोली के बीईओ दफ्तर में कनिष्ठ लिपिक के पद पर थी।
बीते दिनों विकासखंड असमोली क्षेत्र के कुछ शिक्षकों की ओर से जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से गोपनीय शिकायत की गई थी कि खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर में तैनात कनिष्ठ लिपिक की ओर से एरियर व वेतन बनाए जाने को लेकर वसूली की जाती है। इसके अलावा शिक्षिकाओं के साथ ठीक से व्यवहार भी नहीं किया जाता है।
इस पर डीएम व सीडीओ के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीपी सिंह ने असमोली के बीईओ दफ्तर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बीएसए ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या असमोली के बीईओ दफ्तर में कनिष्ठ लिपिक चितरंजन कुमार को एरियर व वेतन बनाने पर वसूली के आरोप में निलंबित किया गया है।