फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BEO office clerk suspended on charges of recovery in arrears and salary

एरियर व वेतन में वसूली के आरोप में असमोली के बीईओ दफ्तर का लिपिक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
BEO office clerk suspended on charges of recovery in arrears and salary
बहजोई। शिक्षकों से एरियर व वेतन में वसूली करने के आरोपी लिपिक को निलंबित किया गया है। लिपिक पर शिक्षिकाओं से ठीक व्यवहार न करने का भी आरोप है। बीएसए की ओर से प्रथमदृष्ट्या जांच करने के बाद आरोपी लिपिक को निलंबित किया गया है। आरोपी लिपिक की तैनाती विकासखंड असमोली के बीईओ दफ्तर में कनिष्ठ लिपिक के पद पर थी।
विज्ञापन

बीते दिनों विकासखंड असमोली क्षेत्र के कुछ शिक्षकों की ओर से जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से गोपनीय शिकायत की गई थी कि खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर में तैनात कनिष्ठ लिपिक की ओर से एरियर व वेतन बनाए जाने को लेकर वसूली की जाती है। इसके अलावा शिक्षिकाओं के साथ ठीक से व्यवहार भी नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

इस पर डीएम व सीडीओ के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीपी सिंह ने असमोली के बीईओ दफ्तर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बीएसए ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या असमोली के बीईओ दफ्तर में कनिष्ठ लिपिक चितरंजन कुमार को एरियर व वेतन बनाने पर वसूली के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed