{"_id":"5f305a028ebc3e3cd06dec2d","slug":"bed-exam-in-sambhal-sambhal-news-mbd3586575110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में टूटी सामाजिक दूरी धरे रह गए इंतजाम, नियमों की हुई अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में टूटी सामाजिक दूरी धरे रह गए इंतजाम, नियमों की हुई अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल के हयातनगर और एमजीएम महाविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर नहीं आई। जगह-जगह परीक्षार्थी भीड़ के रूप में खड़े नजर आए। परीक्षार्थियों के परिजनों ने भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। प्रशासन की तैयारियों की पोल उस समय खुल गई जब दूसरी पाली के परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकले। तब न पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी और केंद्र व्यवस्थाओं की चौकसी। सामाजिक दूरी तोड़ते हुए तमाम परीक्षार्थी बाहर आ गए। आम दिनों में होने वाली परीक्षा का नजारा दिखाई दिया।
रविवार को नगर के हयातनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय और चौधरी सराय स्थित एमजीएम महाविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा को कराने के लिए प्रशासन और केंद्र व्यवस्थापकों ने पूरी तैयारी होने का दावा शनिवार को किया था लेकिन रविवार को सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रथम पाली के दौरान व्यवस्थाएं धरी रह गईं। प्रवेश तो थर्मल स्क्रींनिग के बाद दिया गया लेकिन सामाजिक दूरी इस दौरान नहीं बन सकी।
यही हाल परीक्षा छूटने के बाद दिखाई दिया। दूसरी पाली में परीक्षा छूटने के बाद तो आम दिनों की तरह नजारा था। न पुलिस की कोई रोकटोक थी और न केंद्रों के जिम्मेदारों की सलाह। इसका नतीजा यह निकला कि परीक्षार्थी सामाजिक दूरी बनाए बिना ही भीड़ के रूप में महाविद्यालय से निकलकर आए। प्रशासन और केंद्रों की व्यवस्थाएं धरी रह गईं।