{"_id":"683cb7963b680833f00b0ff2","slug":"bed-entrance-exam-1131-candidates-appeared-149-left-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123232-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा : 1131 ने परीक्षार्थी हुए शामिल, 149 ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा : 1131 ने परीक्षार्थी हुए शामिल, 149 ने छोड़ी
विज्ञापन
संभल। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 संभल नगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सकुशल संपन्न हुई। दो पालियों में परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 1280 अभ्यर्थियों में से 1131 ने परीक्षा दी। वहीं, 149 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जनपद नोडल समन्वयक प्रोफेसर योेगेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली में एमजीएम महाविद्यालय में पंजीकृत 499 में से 426 ने परीक्षा दी, जबकि 73 अनुपस्थित रहे। राजकीय महाविद्यालय में 400 में से 360 ने परीक्षा दी और 40 ने छोड़ दी। इसी तरह शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में पंजीकृत 381 में से 345 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 36 ने छोड़ दी। इस पाली में कुल 1280 में से 1131 ने परीक्षा दी और 149 ने परीक्षा छोड़ी।
वहीं, दूसरी पाली में एमजीएम महाविद्यालय में पंजीकृत 499 में से 424 उपस्थित और 75 अनुपस्थित रहे। राजकीय महाविद्यालय में 400 में 362 उपस्थित और 38 अनुपस्थित रहे। इधर, शंकर चौराहे पर शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में 381 में 345 उपस्थित हुए ओर 36 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
डॉ. योेगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और अन्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि एआई आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के बाद ही प्रवेश दिया गया।
000000
दो-दो पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने की निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रही। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। नगर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
-- -- -- -- -- -- --
परीक्षा सकुल संपन्न हुई है। कोई गड़बड़ी किसी भी केंद्र पर पकड़ी नहीं गई है। सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाई। इसके चलते परीक्षा सकुल हो सकी।
-श्यामा कुमार सिंह, डीआईओएस, संभल।