{"_id":"64dfd1d7291c9c6cb000cbc2","slug":"bed-candidates-demonstrated-and-handed-over-memorandum-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-1894-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीएड अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीएड अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अविलंब अध्यादेश लाकर पुन: बहाल किए जाने की मांग को लेकर बीएड अभ्यर्थियों ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा। इस बीच प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।
शुक्रवार को सुबह से ही जिले भर से बीएड अभ्यर्थी बबराला रोड स्थित मिनी स्टेडियम परिसर में एकत्र होने लगे। दोपहर 12 बजे करीब महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर इस्लामनगर चौराहा, हवाई अडडा, पजाया व ईदगाह के सामने होते हुए बीएड अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा को सौंपा।
इसमें में बताया गया कि देश भर में करोड़ों बीएड अभ्यर्थियों ने एनसीटी व भारत सरकार की ओर से जारी राजपत्र के मुताबिक अपनी बीएड की डिग्री पूरी की है। इसके मुताबिक ही अभ्यर्थी देश के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। बीती 11 अगस्त को शीर्ष अदालत की ओर से एनसीटीई के गैजेट को खारिज कर दिया। इससे अभ्यर्थियों के सपनों पर वज्रपात हुआ है। इस बीच छविराम व हरदेव आदि रहे।