फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   beatings in dpro office in bahajoi sambhal

डीपीआरओ दफ्तर पर कहासुनी के बाद एडीओ से भिड़ा युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
beatings in dpro office in bahajoi sambhal
बहजोई। डीपीआरओ दफ्तर में किसी बात को लेकर एडीओ व एक अन्य व्यक्ति में कहा सुनी हो गई। बात बढ़ी और दोनों आपस में नोंकझोंक करते हुए दफ्तर से बाहर आ गए। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बमुश्किल लोगों ने दोनों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सवा चार बजे करीब जिला पंचायत राज अधिकारी दफ्तर में किसी बात को लेकर एक व्यक्ति व सहायक विकास अधिकारी में नोकझोंक हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंचने पर लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। एडीओ का कहना था कि वह दफ्तर में पंचायत चुनाव संबंधी काम कर रहे थे कि तभी एक व्यक्ति आया और बेवजह चुनाव को लेकर जानकारी करने लगा। जब उसे चुनाव की गोपनीयता का हवाला देते हुए बाहर जाने को कहा तो वह नोकझोंक करने लगा और हाथापाई पर उतर आया। लोगों के बीच-बचाव कराने के बाद वह व्यक्ति मौके से चला गया। पूरे मामले में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed