फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   beat his son to death

Sambhal News: बेटे को पीट-पीटकर कर मार डाला

Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
beat his son to death
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज की मढ़ैया निवासी संतोष (28) की सोमवार की सुबह मामूली विवाद के बाद उसके पिता ऋषिपाल और छोटे भाई सोनवीर ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सविता ने बताया पति संतोष नोएडा में रहकर जेसीबी चलाते थे। रविवार की सुबह वह घर आए थे। सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे घर के आंगन में कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध रहे थे। जिस पर ससुर ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो ससुर और देवर ने लाठी से पति को जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और किसी तरह पति को बचाया। पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए बबराला लेकर पहुंचे। जहां से रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मृतक के पिता ऋषिपाल और उसके छोटे भाई सोनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मासूम के सिर से उठा पिता का साया
संतोष की शादी करीब पांच वर्ष पहले सविता के साथ हुई थी। तीन वर्ष का बेटा है। दादा और चाचा ने बालक के सिर से पिता का साया छीन लिया। यही बात गांव के हर व्यक्ति की जुबान पर रही। ग्रामीण बेरहम पिता और भाई कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति का बंटवारा बना हत्या का कारण
संतोष अपनी पत्नी के साथ अलग हिस्से में रहता था और काफी समय से बंटवारा करना चाहता था। पिता छोटे बेटे सोनवीर के साथ रहता है तो वह बंटवारा नहीं कर रहा था। इस बात पर कई बार विवाद हुआ लेकिन बंटवारा नहीं हो सका था। सोमवार को संतोष ने रस्सी बांधी तो कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि संतोष पर लाठी से हमला कर दिया। काफी देर तक हुई पिटाई के दौरान सिर में गहरी चोट लगी। जिससे युवक की मौत हो गई।

वर्जन
पिता और छोटे भाई ने युवक की पिटाई की थी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। -अनुकृति शर्मा, एएसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed