{"_id":"61d73ba922d35e3a1f01c6c4","slug":"be-cautious-in-the-areas-in-charge-of-the-police-station-regarding-the-elections-dm-chandausi-news-mbd415221852","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर थाना प्रभारी क्षेत्रों में रहे सतर्क : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर थाना प्रभारी क्षेत्रों में रहे सतर्क : डीएम
विज्ञापन
बहजोई। आगामी विधानसभा चुनाव और कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए डीएम और एसपी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
गुरुवार को अपराह्न करीब चार बजे कलक्ट्रेट सभागार में प्रारंभ हुई कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जिलेभर के थाना क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई संतुष्टि पूर्ण नहीं है। इसको लेकर गंभीरता दिखाएं। चुनाव को लेकर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहें। निरोधात्मक कार्रवाई लगातार होती रहे। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने दफ्तर परिसर में कोरोना से बचाव के लिए हेल्प डेस्क जरूर बनवाएं तथा शासन की गाइड लाइन का पालन शत-प्रतशित कराएं। लापरवाही पर कार्रवाई तय है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी मास्क का प्रयोग करें। खांसी व जुकाम आदि लक्षण होने पर तत्काल जांच कराएं। थाना प्रभारियों से कहा कि मतदान केंद्रों को लेकर लगातार निरीक्षण करते रहें। इस बीच जिला सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार समेत प्रशासन व पुलिस के अधिकारी तथा कोतवाली व थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।