फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Be careful violence: Spark was burning in the hearts, police and administrative officials could not sense it.

Sambhal violence : दिलों में सुलग रही थी चिंगारी, भांप न सके पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

Mon, 25 Nov 2024 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 06:28 AM IST
सार

मंगलवार को हुए जामा मस्जिद के सर्वे के बाद से लोगों के दिलों में सुलग रही चिंगारी रविवार को जब टीम दोबारा सर्वे करने पहुंची तो शोला बन गई। जामा मस्जिद को जाने वाले रास्तों को बंद करना और दूसरे रास्तों पर बैरिकेडिंग की पुलिस की याेजना धराशायी हो गई। भीड़ के गुस्से से संभल झुलस गया और पांच लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Be careful violence: Spark was burning in the hearts, police and administrative officials could not sense it.
संभल जामा मस्जिद बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में हुए बवाल को भांपने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चूक गए। मंगलवार को हुए जामा मस्जिद के सर्वे के बाद से लोगों के दिलों में सुलग रही चिंगारी रविवार को जब टीम दोबारा सर्वे करने पहुंची तो शोला बन गई। जामा मस्जिद को जाने वाले रास्तों को बंद करना और दूसरे रास्तों पर बैरिकेडिंग की पुलिस की याेजना धराशायी हो गई। भीड़ के गुस्से से संभल झुलस गया और पांच लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


संभल जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर का विवाद पर्दे के पीछे काफी दिनों चल रहा था, लेकिन इस विवाद में कानूनी प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी थी। 19 नवंबर को जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष कोर्ट पहुंच गया और कोर्ट ने कमीशन गठित कर रिपोर्ट मांगी तो मामला लोगों के बीच पहुंचा।
विज्ञापन


एक ही दिन में वाद दाखिल कर जामा मस्जिद का सर्वे करा दिया गया। उसी दिन मस्जिद जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया। वहीं 22 नवंबर को जुमे की नमाज अदा करने नमाजियों की भीड़ पहुंच गई। सभी को जामा मस्जिद में नमाज अदा करने का माैका नहीं मिला। करीब पांच हजार लोगों को वापस लाैटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से चल रहे घटनाक्रम को लेकर लोगों में रोष बढ़ता गया, जिसे जिले के अधिकारी भांप नहीं पाए। रविवार को अचानक सर्वे करने टीम पहुंच गई तो गुस्सा भड़क गया और तोड़फोड़ व आगजनी हो गई। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक निपटने के चलते रविवार को पुलिस ने बवाल से निपटने के लिए कोई खास तैयारी नहीं की थी।

संभल से मुरादाबाद तक का सूचना तंत्र फेल
पिछले पांच दिनों से संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर विवाद चल रहा था। नेता बयानबाजी भी कर रहे थे। पुलिस लोगों को मुचलकों में पाबंद भी कर रही थी, लेकिन बवाल को भांपने में अधिकारी नहीं बल्कि जिले से लेकर मंडल मुख्यालय तक का सूचना तंत्र भी फेल हो गया। रविवार जैसे बवाल का कोई इनपुट नहीं मिला था।

प्रमोद कृष्णम बोले-उपचुनाव में मिली हार से बौखलाए सपा नेताओं ने कराया बवाल 
श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उपचुनाव में मिली हार से बाैखलाए सपा नेताओं ने संभल में बवाल कराया। जो आग धधक रही है, वह शांत होनी चाहिए। लोगों को कानून का साथ देना चाहिए। जामा मस्जिद का जो सर्वे हुआ है, वह न्यायालय के आदेश पर हुआ है। कुछ लोग खुद को न्यायालय से ऊपर समझ रहे हैं।


मस्जिद के चारों ओर सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात
बवाल होने के बाद सुरक्षा के लिहाजा से सैकड़ों सशस्त्र पुलिसकर्मी मस्जिद के चारों ओर तैनात कर दिए गए और कुछ आसपास के गली-मोहल्लों में मुस्तैद किए गए हैं। एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया है कि सर्वे के दौरान कुछ लोग सुनियोजित तरीके से एकत्र हुए। जिसके बाद उन्होंने बवाल किया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed