फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BDO absent for seven years warned of termination of service

Sambhal News: सात वर्ष से गैरहाजिर बीडीओ को सेवा समाप्ति की दी चेतावनी

Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
BDO absent for seven years warned of termination of service
बहजोई (संभल)। सात वर्ष से बिना सूचना दिए गैरहाजिर चल रहे ग्राम विकास अधिकारी को सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए चेतावनी दी गई है। तीन सप्ताह में उन्होंने जांच अधिकारी के समक्ष बात नहीं रखी तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीडीओ राम आशीष के बताया ब्लॉक गुन्नौर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार 8 मई 2017 से बिना किसी सूचना के गैर हाजिर चल रहे हैं। इसको लेकर ग्राम विकास अधिकारी को 22 दिसंबर 2023 को निलंबित कर दिया था। साथ ही पूरे मामले की जांच को ब्लॉक बनियाखेड़ा के बीडीओ कमलकांत को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीडीओ ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को दो बार स्थायी पते पर आरोप पत्र भेजा गया, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी ने आरोप पत्र लेने से इन्कार कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह में ग्राम विकास अधिकारी की ओर से जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होकर अपनी बात नहीं रखी गई, तो ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed