फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BDC Member's Daughter-in-Law Commits Suicide by Hanging

Sambhal News: बीडीसी सदस्य की पुत्रवधू ने फंदे से लटककर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
BDC Member's Daughter-in-Law Commits Suicide by Hanging
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात को क्षेत्र पंचायत सदस्य की पुत्रवधू ने घर के ही कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। जान देने से पहले महिला ने अपने चचेरे देवर की बरात निकासी के समय डांस भी किया था। सूचना पाकर पहुंचे मायके के परिजनों से करीब एक घंटे की पंचायत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि परिवार में शादी का माहौल की खुशियां मनाई जा रही थीं। देर शाम महिला के चचेरे देवर की बरात की निकासी हुई थी। उसमें भी महिला ने डांस किया था। इसके बाद बरात चली गई। फिर पता नहीं क्या बात हुई कि देर रात को महिला ने अपने ही घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। घर पर मौजूद मेहमानों ने जब महिला शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना तत्काल बरात में गए परिजनों को दी। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। घर पहुंचे परिजनों ने फंदे से महिला के शव को नीचे उतारा। जानकारी पाकर मायके वाले पहुंचे तो महिला शव घर के आंगन में रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को करीब एक घंटे पंचायत होने के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला अपने पीछे छह महीने की मासूम बेटी को छोड़ गई है।

दो वर्ष पूर्व बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव से शादी हुई थी। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने ही घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर जान देने के मामले की जानकारी नहीं है। यदि मामले में घटना की तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed