{"_id":"678c097774303fb74b025d0e","slug":"bcc-won-by-one-wicket-in-a-thrilling-match-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116950-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीता बीसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीता बीसीसी
Sun, 19 Jan 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
धनारी के डीपी विद्या पीठ के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथ
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को महाकाल इलेवन और बीसीसी के बीच मैच हुआ। इसमें बीसीसी की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की। बीबीसी के अनुज शर्मा को मैन ऑफ द मैच मिला।
डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को महाकाल इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। महाकाल इलेवन की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना पाई। इसमें भुवन ने 41, अभय चौधरी ने 37 और मयंक ने 21 रन बनाए। बीसीसी के गेंदबाज अनुज शर्मा ने तीन और शारुन ने दो व मनोज ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसी की टीम ने 19.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
इसमें आदर्श शर्मा ने 43 और शारुन ने 22 रन बनाए। महाकाल इलेवन के गेंदबाज आरिफ ने दो और निशांत ने एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका में अंकित गुप्ता और सतीश राणा रहे। स्कोरिंग ललित शर्मा ने की। इस दौरान अरविंद शर्मा, निशांत ग्रोवर, दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ. महावीर, सीताराम शर्मा, कुंवर पाल, विकास आदित्य आदि मौजूद रहे। रविवार को मुकाबला रेलवे और जीसीसी के बीच खेला जाएगा।