{"_id":"65c6a3caf9e0d922dc0c04a5","slug":"bc-sakhis-recovered-rs-9-lakh-from-electricity-bill-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-107666-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीसी सखियों ने बिजली बिल के 9 लाख रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीसी सखियों ने बिजली बिल के 9 लाख रुपये वसूले
Sat, 10 Feb 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
संभल। महिलाएं अब चूल्हा चौका की दहलीज पार कर सशक्त बन रही हैं। विभिन्न कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। जिले की 21 विद्युत सखियों ने एक जनवरी से 22 जनवरी तक 9 लाख, 653 रुपये का बिजली बिल पावर कारपोरेशन में जमा कराया है। इस बिल के जमा होने से राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है।
गांव की महिलाओं को एनआरएलएम योजना के तहत सशक्त बनाया जा रहा है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत बिजली बिल जमा कराने के लिए विद्युत सखी बनाई गई हैं। जिले में 21 विद्युत सखी काम कर रही हैं। यह विद्युत सखी उपभोक्ताओं से बिजली बिल विभागीय प्रक्रिया के तहत पावर कारपोरेशन में जमा कराती हैं। संभल के एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि बिजली बिल के जमा करने पर बीसी सखी को कमीशन मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र के एक से दो हजार रुपये के बिल जमा कराने पर 20 रुपये मिलते हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र के एक से तीन हजार रुपये के बिल जमा कराने पर 12 रुपये कमीशन और 3 हजार से अधिक बिल पर 0.40 प्रतिशत का कमीशन मिलता है।