फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BC Sakhi accused of embezzling money

Sambhal News: बीसी सखी पर लगाया रुपये गबन करने का आरोप

Thu, 29 May 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
BC Sakhi accused of embezzling money
जुनावई। ब्लॉक मुख्यालय से संचालित डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने अपने ही समूह की बीसी सखी पर 2,30000 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया। इस मामले में सहायता समूह के सदस्यों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर सखी पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में समूह की सदस्य मन्नी देवी, क्रांति देवी, मीरा देवी ,कमलेश, प्रीति देवी आदि ने बताया कि समूह सदस्यों को जानकारी दिए बगैर ही वर्ष 2022 में समूह की बीसी सखी ने ब्लॉक कर्मचारी की मदद से खाते से 2,30,000 रुपये की धनराशि निकाल ली। मामले में बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि बीसी सखी द्वारा 1,75000 रुपए जमा करा दिए गए हैं। अब सिर्फ 55,000 रुपये ही बाकी हैं। मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed