फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bareilly to Shahjahanpur railway track will be made four line: Singh

बरेली से शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक को बनाया जाएगा फोर लाइन: सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bareilly to Shahjahanpur railway track will be made four line: Singh
चंदौसी। मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम ने मुरादाबाद से हरदुआगंज के बीच रेलवे ट्रैक और विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान चंदौसी रेलवे स्टेशन पर मौजूद व्यवस्था देखने के साथ, आरक्षण खिड़की पर खड़े यात्रियों से उन्होंने बातचीत की। शौचालय में पुताई की कमी और गंदगी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बरेली से शाहजहांपुर तक डबल रेल लाइन है, लेकिन ट्रेनों की संख्या अधिक होने से दिक्कत होती है, ऐसे में शीघ्र ही डबल रेल लाइन और बिछाई जाएगी। ताकि रेलों का सुगमता से आवागमन जारी हो सके। जबकि कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम अपनी स्पेशल ट्रेन से चंदौसी जंक्शन पहुंचे। वहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय का निरीक्षण किया, इस दौरान वहां पुताई का कार्य ठीक नहीं मिला, गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा को तत्काल इसे ठीक कराने का निर्देश दिया। आरक्षण खिड़की पर यात्रियों से बात करने पर पता चला कि बुकिंग क्लर्क आरक्षण फार्म अपने पास रखते हैं। इससे दिक्कत होती है, इस पर एडीआरएम ने आरक्षण फार्म बाहर रखने की व्यवस्था करने का आदेश बुकिंग क्लर्क को दिया। एडीआरएम ने प्लेटफार्म की साफ-सफाई देखा, साथ ही प्लेटफार्म पर बने ओवरब्रिज से वो आरपीएफ में पहुंचे। यहां आरपीएफ के लिए बनने वाले भोजन को देखा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में बातचीत करने के दौरान डीआरएम ने बताया कि मुरादाबाद से हरदुआगंज रेलवे ट्रैक व विद्युतीकरण का निरीक्षण करने आए हैं। बोले रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद विशाल पेड़ों के कटवाया जाएगा। ताकि आंधी आने के दौरान कोई पेड़ टूट कर ट्रैक पर ना गिरे, क्योंकि ऐसा होने पर ट्रैक के साथ विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है। इससे रेल संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। बोले शीघ्र ही बरेली से शाहजहांपुर स्टेशन के बीच डबल रेलवे लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। दोपहर 12 बजे एडीआरएम अपनी स्पेशल ट्रेन से हरदुआगंज की ओर रवाना हो गए। इस असवर पर डीटीआरडी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed