फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bar Welfare Association submitted a memorandum to SDM

Sambhal News: बार वेलफेयर एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bar Welfare Association submitted a memorandum to SDM
गुन्नौर। बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में राजस्व खानों में खाता धारकों के अंश का निर्धारण करते समय अधिवक्ताओं की उपेक्षा की जा रही है, जिससे विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। अधिवक्ताओं ने खाता बंटवारे और विवादित खानों का विधिवत निस्तारण कराने, अधिवक्ताओं द्वारा तहसील दिवस पर प्रस्तुत प्रार्थनापत्रों का शीघ्र निस्तारण करने तथा फर्जी मुकदमों की रोकथाम करने और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर समाप्त करने की मांग की। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस मौके पर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, भूदेव सागर, चंद्रभान सिंह पाल, अजय यादव, शीलेन्द्र यादव, राहुल पाल, धर्मपाल सिंह सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

...............

समाधान दिवस में पहुंची 72 शिकायतें, समाधान एक का भी नहीं
गुन्नौर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अवधेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों में शिक्षा विभाग से 36, चकबंदी विभाग से चार, पुलिस विभाग से नौ, राजस्व विभाग से आठ, भूमि विभाग से 13, जल विभाग से एक और स्वास्थ्य विभाग से एक शिकायत रही। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र विक्रम सिंह,अनुज कुमार,राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed