{"_id":"687aa3e975371496150c6da1","slug":"bar-association-elections-33-advocates-contested-for-23-posts-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121600-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : 23 पदों के लिए 33 अधिवक्ताओं ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : 23 पदों के लिए 33 अधिवक्ताओं ने ठोंकी ताल
विज्ञापन
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के अध्यक्ष व सचिव समेत 23 पदों पर चुनाव के लिए 33 अधिवक्ताओं ने दावेदारी कर ताल ठोकी है। अध्यक्ष पद पर दो और सचिव पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। शनिवार को नाम वापसी, आपत्ति का मौका और नामांकनपत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव 24 जुलाई को होगा। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को बार रूम में नामांकन कराए गए। समर्थकों के साथ फूलों से लदे दावेदार बार रूम पहुंचे और पर्चा जमा किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक नामांकनपत्र जमा किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार यादव और विनोद कुमार सिंह, सचिव पद के लिए मुकेश कुमार शर्मा, बीएल सागर, तीथ यादव ने अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ नामांकन पत्र जमा किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए विपिन कुमार राघव व मो. सलीम, उपाध्यक्ष वरिष्ठ खंड के दो पद के लिए अरविंद कुमार, बलराम सिंह व मो. नूर नवाज खान, उपाध्यक्ष कनिष्ठ खंड के दो पद के लिए तेजराम सिंह, विकास सागर, आमिर खान, अंबर कुमार व विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अमरीश कुमार शर्मा, सह सचिव के तीन पद के लिए कविता चौहान, सुभाष चंद्र यादव, शुभम प्रताप सक्सेना, करुणानंद शर्मा व आमोद कुमार, गर्वनिंग काउंसिल वरिष्ठ खंड के छह पद के लिए विकास कुमार राघव, नीलम, प्रेम नारायण गुप्ता, इफ्तेदार हुसैन पाशा, प्रवीन कुमार व उमाकांत गुप्ता तथा गर्वनिंग काउंसिल कनिष्ठ खंड के छह पद के लिए इंतजार हुसैन, पवन कुमार सिंह, रामवीर, चंद्रशेखर, मो. मलिक, दीपक यादव ने नामांकन पत्र जमा किया है। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य शकील अहमद वारसी, मो. सगीर सैफी, राजबहादुर, लोकेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
24 जुलाई को होगा मतदान
एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आज दोपहर 12 से दो बजे तक नाम वापसी, आपत्ति का मौका व नामांकनपत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 24 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बार रूम में चुनाव संपन्न होगा। चुनाव के बाद ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान के समय मतदाताओं को सीओपी लाना अनिवार्य होगा।