{"_id":"69791cc3577051253e0bff62","slug":"bar-association-elections-20-nominations-filed-for-eight-posts-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-131610-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : आठ पदों के लिए 20 नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : आठ पदों के लिए 20 नामांकन दाखिल
विज्ञापन
संभल। जिला बार एसोसिएशन के आठ पदों पर वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को 20 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनकी बुधवार को जांच होगी। जांच के बाद वापसी प्रक्रिया और फिर यदि चुनाव जरूरी हुआ तो दस फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य अब्दुल रहमान ने बताया कि संभल क्षेत्र के अधिवक्ता इसमें शामिल होंगे। चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले 307 सदस्य हैं। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल जब्बार, मोहम्मद नईम कुरैशी और शकील अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चौधरी मजारूल हसन, मुख्तार फात्मा और वकील अहमद ने पर्चा भरा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार ने दावेदारी की है।
वहीं, सचिव पद के लिए सरफराज नवाज और वसीम अली खां ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। संयुक्त सचिव पद के लिए दानिश अली, मुकेश और वीरेंद्र सिंह सैनी ने पर्चा भरा। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अकबर अली, इकरार हुसैन, कमलेश शर्मा, सैयद फरोग अहमद ने नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अंकेक्षक पद के लिए रविराज सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, सदस्य पद के लिए फलकनाज, मुर्वीन आलम और सूरज सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरकर सौंपा। बताया कि प्रत्याशियों ने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक प्रक्रिया में भाग लेकर यह नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनकी बुधवार को जांच होगी।