{"_id":"581a47784f1c1bd635435d04","slug":"bankon-men-umdi-bheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, बैंकों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, बैंकों में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक शाखा में मिले नकली नोट, मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे अधिक त्यौहारों वाले सप्ताह की समाप्ति के बाद बुधवार को सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। हर तरफ खाली कुर्सियां नजर आईं। अधिकतर अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालयों से नदारद मिले।
विकासखंड बनियाखेड़ा के कार्यालय में बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सन्नाटा पसरा नजर आया। पूछने पर पता चला कि बीडीओ रेनू कुमारी अवकाश पर हैं। बीडीओ के नहीं होने पर कर्मचारी भी इधर-उधर ही खड़े हुए नजर आए। कुछ कर्मचारी एक दूसरे को दीपावली की बधाई देते नजर आए। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी लगभग ऐसा ही हाल दिखा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सन्नाटा पसरा नजर आया। नगर पालिका परिषद में कर्मचारी तो मौजूद थे लेकिन अधिशासी अधिकारी का कार्यालय सन्नाटे की जद में नजर आया। नगर शिक्षा अधिकारी, वाणिज्य कर कार्यालय में भी कामकाज न के बराबर ही हुआ।
चंदौसी। दीपावली के उपलक्ष्य में बैंकों में तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को लेनदेन हुआ। बैंक खुलते ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। हर तरफ भीड़ का नजारा दिखा। ग्राहकों ने बैंकों में अपने काम निपटाने के लिए घंटों मशक्कत की। तीन दिन के अवकाश के बाद बैंक खुले तो लंबित कार्य निपटाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बैंक अधिकारी और कर्मचारी भी काम के दबाब के कारण तनाव में दिखे।