फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bank,thief,dhanari

थाने के पास चोर ने काटा बैंक का जाल, भीतर घुसा

Wed, 06 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 06 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
bank,thief,dhanari
bank - फोटो : amar ujala
थाने चंद कदम की दूरी पर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के जाल की सरिया चोर ने काट डाली। इसके बाद आरोपी बैंक में घुस गया। यहां कैशियर के केबिन का शीशा तोड़ डाला, सीसीटीवी के तार काट डाले। गनीमत रही कि बैंक के भीतर जल-बुझ रही टार्च की रोशनी पर पड़ोस के गृहस्वामी की नजर पड़ गई। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, इससे पहले चोर एक दिन पहले बैंक के आसपास घूम रहा था।
विज्ञापन


सोमवार रात तकरीबन दो-ढाई बजे सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में पड़ोस के व्यक्ति को टार्च की रोशनी जलती-बुझती दिखी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। रात तकरीबन तीन बजे थानाध्यक्ष गंगासिंह यादव फोर्स के साथ बैंक पहुंचे, लेकिन बाहर से ताला लगा था। इस पर पुलिसकर्मी मुआयना करने लगे। दो कांस्टेबल बैंक की छत पर पहुंचे तो देखा सरिया के जाल की दो सरिया कटी हुई है।
विज्ञापन


एक सरिया में रस्सी लटक रही थी। वहीं छत पर एक जोड़ी चप्पल रखी थी। इस पर पुलिस ने बैंक मैनेजर महेन्द्रपाल वार्ष्णेय को सूचना दी। बैंक मैनेजर बैंक के स्टाफ के साथ वहां पहुंचे और ब्रांच ऑफिस को खुलवाकर तलाशी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कैशियर के कैबिन में एक चोर छिपा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, पांच पासबुक, लोहा काटने की आरी, बरामद की। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र शेरसिंह जाटव निवासी गढ़ा बताया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed