फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bandhk banaker kiya dushkarm

युवती को तीन दिन तक बंधक बना किया दुष्कर्म

Thu, 09 Feb 2017 01:55 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 09 Feb 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
bandhk banaker kiya dushkarm
rape in car
पकौड़ी में  नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। युवती को हल्द्वानी ले गए। तीन दिन उसे बंधक बनाए रहे। उसके संग दुष्कर्म किया। सात फरवरी को युवती को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक  मोहल्ला निवासी युवती 28 जनवरी को मुरादाबाद जनपद के एक गांव निवासी अपने नाना के घर पर गई थी। संभल में तीन फरवरी को युवती रोडवेज बस अड्डे पर उतरी। बस स्टैंड पर हयातनगर के तीन युवक कार लिए खड़े थे।
विज्ञापन


 युवती को अकेला देखकर युवकों ने उसे घर छोड़ने का आफर दिया। तीनों युवक युवती के मोहल्ले के थे। पहले तो  युवती ने मना कर दिया, जब युवक ज्यादा कहने लगे तो वह कार में बैठ गई। कुछ  दूर चलने के बाद युवकों ने पकौड़ी खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसमें नशीला पदार्थ  मिलाकर उसे खिला दिया। पकौड़ी खाते ही युवती बेहोश हो गई। उसे तीनों युवक हल्द्वानी ले  गए। परिजनों ने बताया कि तीन दिन तक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद सात फरवरी को  युवक, युवती को हल्द्वानी के एक पार्क के पास कार से उतारकर भाग गए।



  इसके बाद  युवती ने किसी व्यक्ति का फोन लेकर पिता को घटना की जानकारी दी। जानकारी  मिलते ही पिता बेटी को लेने के लिए हल्द्वानी पहुंच गए। मंगलवार को शाम  युवती को वह पहले मुरादाबाद थाने और बाद में कोतवाली संभल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने घटना दूसरे थाने की बताते हुए पीड़ित परिवार की रिपोर्ट दर्ज नहीं  की। बुधवार को ये परिवार युवती को लेकर हयातनगर थाने पहुंचा। वहां भी  पुलिसकर्मियों ने घटना कोतवाली क्षेत्र की होने के बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed