फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bakrid celebrated peacefully across the district, sacrifices made after Namaz

जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई बकरीद, नमाज के बाद दी गईं कुर्बानियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bakrid celebrated peacefully across the district, sacrifices made after Namaz
संभल। जिले में बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। सुबह आठ बजे तक बकरीद की नमाज संपन्न हुई। उसके बाद कुर्बानियां देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चला। एक दूसरे से मिलकर बकरीद की बधाई दी गई। प्रशासन ने संभल को सेक्टर में बांटकर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में मौजूद रह निगरानी की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम रखे। साफ-सफाई का भी विशेष इंतजाम रखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गया। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर नमाज अदा की और कुछ लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने अधीनस्थ अधिकारियों से पल पल की जानकारी ली। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। थाना प्रभारी भी लोगों से अमन बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न करने का आग्रह करते नजर आए।
विज्ञापन

संभल के आदमपुर मार्ग स्थित ईदगाह पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। शासन की ओर से ईदगाह पर नमाज अदा नहीं करने के आदेश थे। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए ही कहा गया था। वहीं दूसरी ओर सिरसी, असमोली, रजपुरा और गवां क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed