{"_id":"587145b64f1c1bfa781586b2","slug":"baithak-men-14-sector-majistrate-gairhajir-katega-vetan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट गैरहाजिर, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट गैरहाजिर, कटेगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही उन्होंने बैठक में गैर हाजिर रहने वाले 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वेतन काटने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
शनिवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे आयोजित बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से साफ कर दिया कि पूरी निष्पक्षता व जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करें। सभी मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण करें।
मतदान केंद्रों की कमियों में सुधार कराएं। मतदान केंद्र तक जाने वाले रास्ते आदि का भी सुधार कराएं। अपर जिलाधिकारी संभल/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है कि मतदान केंद्र को चुनाव के पहले दुरस्त कराएं। लापरवाही पर कार्रवाई तय है। इस बीच एसडीएम चंदौसी अमित कुमार, एसडीएम गुन्नौर प्रतिपाल सिंह चौहान व एसडीएम संभल राशिद अली खां समेत जिले के सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए सभी जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।