{"_id":"6849dec3d179a8136b0de1e1","slug":"bahpur-won-the-trophy-by-defeating-dhanari-by-139-runs-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120705-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाहपुर ने धनारी को 139 रनों से हराकर ट्रॉफी कब्जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाहपुर ने धनारी को 139 रनों से हराकर ट्रॉफी कब्जाई
Thu, 12 Jun 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मुकाबला धनारी और बाहपुर की टीम के बीच खेला गया। बाहपुर की टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत धनारी की टीम को 139 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बाहपुर की ओर से जरमान ने 131 रन की तेज पारी खेली। बाद में विपक्षी टीम के दो विकेट भी चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए जरमान को मैन ऑफ द मैन का पुरस्कार दिया गया।
बुधवार को फाइनल मैच में धनारी के कप्तान अंकित गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाहपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज जरमान ने 131, तुषार ने 19 और असद ने 28 रन का योगदान दिया। धनारी के गेंदबाज धामा ने तीन, सिकंदर ने दो और अंकित गुप्ता ने एक विकेट हासिल किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनारी की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें कप्तान अंकित गुप्ता ने 19, कमल ने 24 और रविंद्र ने 22 रन बनाए। बाहपुर के गेंदबाज मोनू ने तीन और जरमान व नईम ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच के समापन पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी रावत ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग अन्नू शर्मा और राजेश यादव ने की। स्कोरर की भूमिका देव ने निभाई। इस दौरान निशांत गावर, दिनेश चंद्र, अनिल पुनिया, मदन गोपाल, गजेंद्र, मोनू, प्रियांशु, दिनेश, विक्की, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।