फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bahjoi and Junawai block teams won matches

बहजोई व जुनावई ब्लाक की टीमों ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bahjoi and Junawai block teams won matches
चंदौसी के हनुमान सिंह ग्राउंड पर पंचम टीचर प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। पंचम टीचर प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में किया जा रहा है। शुक्रवार को टूर्नामेंट उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच बहजोई व बनियाख़ेा ब्लाक के बीच खेला गया। बहजोई ब्लाक के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बनाए। जिसमें अखिलेश प्रताप ने 66 रनों का सहयोग किया। जबकि बनियाखेड़ा के गेंदबाज अनुज व मुकेश ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य की पीछा करने उतरी बनियाखेड़ा की टीम 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन ही बना सकी। जिसमें अनिल कपूर ने शानदार 78 रन बनाए। जबकि बहजोई के गेंदबाज नसीम ने दो विकेट लिए। बहजोई ब्लाक की टीम ने 20 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जबकि टूर्नामेंट का दूसरा मैच जुनावई व संभल ब्लाक की टीम के बीच खेला गया। जिसमें संभल के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 239 रन बनाए। जिसमें शोएब ने 80 व सतीश ने 57 रनों का सहयोग किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुनावई की टीम के खिलाड़ियों ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जनावई के मनोज ने 134 रन की पारी खेली। संभल के गेंदबाज गुल एजाज ने दो विकेट लिए। इस अवसर पर डा. गौरव मिश्रा, अशोक पाठक, भूदेव शंखधार, अमित वार्ष्णेय, अभिषेक राठौर, माधव मिश्रा, अनुज कुमार, विकास माथुर, विकास लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed