फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bade Chaudhary's life was dedicated to the village and the farmers.

Sambhal News: गांव और किसान के लिए समर्पित रहा बड़े चौधरी का जीवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bade Chaudhary's life was dedicated to the village and the farmers.
संभल। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को जयंती पर याद किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में हवन में आहुतियां दीं और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित पार्क में जयंती कार्यक्रम में रालोद जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास ने कहा कि चौधरी चरण सिंह खेतिहर मजदूर को इंडस्ट्री में नौकरी के हिमायती थे। उनका मानना था कि गांवों में रोजगार सृजन ही देश के विकास का रास्ता है। जब वह प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने युवाओं को तकनीकी कौशल से जोड़ने के लिए ट्राइसेम योजना शुरू की।
विज्ञापन

युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुज चौधरी ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन गांव और किसान को समर्पित था। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए चौधरी अजित सिंह व चौधरी जयंत सिंह किसानो की आवाज सड़क और सदन के माध्यम से हमेशा उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजयवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, जोगेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, विमल चौधरी, अजय गिल आदि रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस के कार्यकर्ताओं ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने कहा कि वह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हित के लिए संघर्ष किया और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल के दौरान किसानों के उत्थान और विकास के लिए कई नीतियां बनाईं। इस दौरान सरदार गुरुवचन सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, इस्माइल खां, सेवक सैनी, मेहंदी हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed