{"_id":"5eee5aa08ebc3e42bd4d99cd","slug":"bad-road-in-sambhal-sambhal-news-mbd353163418","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी-संभल मार्ग पर गड्ढों भरी सड़क से गुजरना पड़ेगा पूरी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी-संभल मार्ग पर गड्ढों भरी सड़क से गुजरना पड़ेगा पूरी बरसात
विज्ञापन
चंदौसी के बहजोई रोड पर गड्डों में तब्दील हो गया है। क्षतिग्रस्त से गुजरता वाहन चालक।
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। चंदौसी-बहजोई के बीच 24 किलोमीटर लंबी सड़क में 2005 गड्ढे हैं। इस सड़क को बारिश के बाद गड्ढा मुक्त किया जाएगा। सड़क के नवीनीकरण का काम मंजूर हो गया है। सड़क को गड्ढा मुक्त करते हुए नवीनीकृत किया जाएगा। सड़क पर 2.5 सेंटीमीटर चौड़ी डामर, डस्ट और गिट्टी की परत बिछेगी। फिर वाहन रफ्तार भर सकेंगे लेकिन सड़क में बारिश के दिनों में दिक्कत आएगी। अगर चालक ने जरा सी चूक कर दी तो वाहन हादसे का शिकार हो सकता है और उसमें सवार व्यक्तियों की जान जोखिम में पड़ जाएगी।
संभल चंदौसी मार्ग 24 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग पर मौलागढ़ से चंदौसी बाईपास तक 13 बड़े गड्ढे हैं। इनमें जलभराव बारिश के दौरान खतरा रहेगा। आसपास रहने वालों का कहना है कि संभल-चंदौसी के बीच यह गड्ढे एक वर्ष से भी ज्यादा समय से हैं और कई हादसे हो चुके हैं पर विभाग नहीं चेता। अब सड़क का नवीनीकरण मंजूर हो गया है लेकिन बारिश का सीजन है।
इसलिए डामर का काम बारिश के दौरान नहीं हो सकेगा। यानि बारिश के दौरान वाहन चालकों को मुसीबत सहन करनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि चंदौसी-संभल मार्ग नवीनीकृत होना है। इस काम को शीघ्रता के साथ कराने की तैयारी है। बांड बन गए हैं। सड़क पर जो बड़े गड्ढे हैं उन्हें भरवा देंगे ताकि कोई हादसा न होने पाए।
विज्ञापन
यह मिली है मंजूरी
चंदौसी-संभल मार्ग के 18 किलोमीटर हिस्से में सड़क का नवीनीकरण करने के लिए 4.31 करोड़ मंजूर किए गए हैं। चंदौसी में नेशनल हाइवे- 93 के किलोमीटर 192 से किलोमीटर 197 वें किलोमीटर तक पांच किलोमीटर मार्ग को नए सिरे बनाया जाएगा। यह हिस्सा चंदौसी शहर से होकर गुजरता है इसके लिए राज्य सड़क निधि से 1.26 करोड़ की लागत से काम होगा। इसके सतह सुधार का काम मुख्य है। इसके साथ इस हिस्से में नालियां बनाने और इंटर लाकिंग के लिए 4.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस काम के लिए राज्यमंत्री गुलाब देवी ने पैरवी की थी। वह चंदौसी क्षेत्र की विधायक भी हैं। सड़क का मुद्दा उनके सामने कई बार जनता ने उठाया है।