फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Babralas roadways bus stand is operating for a month but people do not know

Sambhal: एक माह से संचालित है बबराला का रोडवेज बस स्टैंड, लोगों को पता ही नहीं

Fri, 21 Oct 2022 10:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Oct 2022 10:07 PM IST
सार

रोडवेज की बसें अब बबराला इंदिरा चौक के समीप सड़क पर यात्रियों को उतारकर चली जाती हैं। ऐसे में बस स्टैंड खंडहर में तब्दील हो चुका है। परिसर में बड़ी-बड़ी खास खड़ी है।

विज्ञापन
Babralas roadways bus stand is operating for a month but people do not know
बबराला रोडवेज बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबराला के राजघाट रोड पर बना रोडवेज बस स्टैंड परिवहन विभाग की नजरों में करीब एक माह से संचालित है, लेकिन यहां रोडवेज बस नहीं आती है। हालांकि विभाग ने बस स्टैंड पर अक्षम चालक और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की हुई है। दावा है कि पिछले एक माह से बस स्टैंड से ही बसों का संचालन हो रहा है। बस स्टैंड परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई थी।

विज्ञापन


नगर पंचायत बबराला ने मंगलवार को जेसीबी भेजकर रोडवेज परिसर से घास हटाने का काम कराया गया है। अभी भी बस स्टैंड की हालत बदतर है। बबराला में राजघाट रोड पर वर्ष 2005 में लाखों रुपये की लागत से रोडवेज बस स्टैंड बना था। शुरुआत में बस स्टैंड से उद्घाटन के बाद बसों का संचालन हुआ, लेकिन कुछ समय बाद ही परिवहन विभाग ने बस स्टैंड से मुंह मोड लिया। फिर दोबारा 17 वर्ष बाद भी बबराला रोडवेज बस स्टैंड को गति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


रोडवेज की बसें अब बबराला इंदिरा चौक के समीप सड़क पर यात्रियों को उतारकर चली जाती हैं। ऐसे में बस स्टैंड खंडहर में तब्दील हो चुका है। परिसर में बड़ी-बड़ी खास खड़ी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब बस स्टैंड से बसों का संचालन हीं नहीं होना है तो सुरक्षा गार्ड और बस स्टैंड अधीक्षक की तैनाती क्यों की गई है। बीते एक माह से विभाग के आदेश में बस स्टैंड संचालित भी है। इसके बाद भी यहां कोई बस नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सड़क से एक किलोमीटर अंदर है बस स्टैंड
बबराला मुख्य मार्ग से रोडवेज स्टैंड करीब एक किलोमीटर अंदर है। ऐसे में लोग बबराला मुख्य चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड पर जाने से कतराते हैं। वह मुख्य मार्ग पर ही बसों के आने जाने का इंतजार करते हैं। इस लिए रोडवेज चालक भी स्टैंड तक बस लेकर नहीं जाते हैं। मुख्य सड़क से ही सवारियों को लेकर चले जाते हैं।

करीब एक माह से संचालित है बस स्टैंड
परिवहन विभाग के अनुसार बबराला रोडवेज स्टैंड एक माह से संचालित है। विभाग ने बाकायदा अक्षम चालक और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की है। साथ ही अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद और नोएडा के क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी कर बस स्टैंड तक बसों का संचालन करने के लिए भी कहा गया है। इसके बाद भी बस स्टैंड पर बसें नहीं पहुंच रही हैं।

एक माह बाद आई साफ सफाई की सुध
परिवहन विभाग ने नगर पंचायत विभाग को पत्र लिखकर बस स्टैंड की साफ-सफाई के निर्देश दिए, लेकिन नगर पंचायत ने सुध ही नहीं ली। मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मी साफ-सफाई के लिए पहुंचे।

बबराला रोडवेज स्टैंड की दूरी मुख्य सड़क से एक किलो मीटर दूर है। ऐसे में लोग वहां जाने से कतराते हैं। इस लिए रोडवेज चालक भी बस स्टैंड तक नहीं पहुंचते। प्रयास किया जा रहा है कि रोडवेज स्टैंड का संचालन पुन: हो पाए। -वीर सिंह, क्षेत्रीय लिपिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed