फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Baba Mahakal's royal procession taken out with great pomp

Sambhal News: धूमधाम से निकाली गई बाबा महाकाल की शाही सवारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Baba Mahakal's royal procession taken out with great pomp
बहजोई में निकाली गई शाही सवारी में नंदी पर विराजमान ​शिव व नृत्य करते कलाकार। संवाद
बहजोई। बैंड-बाजों की धुनों व ढोल-नगाड़ों की थापों के बीच नगर में बाबा महाकाल की शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। बाबा महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सोमवार को श्री महाकाल शृंगार मंडल समिति बहजोई-चंदौसी की ओर से सुबह को सबसे पहले रेलवे रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकालने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं। आयोजकों व श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महाआरती की गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे बाबा महाकाल की शाही सवारी की शुरूआत हुई। इसमें पहले बैंड-बाजे से निकल रही भक्तिगीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। इसके बाद बड़े रूप में शिवलिंग की झांकी व नंदी पर सवार शिवजी की झांकी दर्शकों को लुभा रही थीं। साथ ही नृत्य करते शिव के गण स्वरूप कलाकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा बाबा महाकाल की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी, बर्तन बाजार, पुराना बाजार, नया बाजार चौक, कोतवाली रोड, हलवाई गई, नारायन टोला व इस्लामनगर चौराहा होते हुए गांव सादातबाड़ी के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर पूरी हुई।

बहजोई में निकाली गई शाही सवारी में नंदी पर विराजमान शिव व नृत्य करते कलाकार। संवाद

बहजोई में निकाली गई शाही सवारी में नंदी पर विराजमान शिव व नृत्य करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed