{"_id":"65b6cb3c43cf3c554e0089a4","slug":"awaiting-government-approval-for-construction-of-police-line-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-107281-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस लाइन के निर्माण के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस लाइन के निर्माण के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार
Mon, 29 Jan 2024 03:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
संभल। पुलिस लाइन के निर्माण के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार है। धन आवंटित हो गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू कर देगी। पुलिस लाइन के निर्माण से पुलिस अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। बहजोई के नजदीक आनंदपुर गांव में रिजर्व पुलिस लाइन 37.07 हेक्टेयर भूमि में बननी है। शासन की ओर से 372 करोड़ रुपये की मंजूरी सितंबर 2023 में दी गई थी। कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग (भवन खंड) को नामित किया गया है। मानकीकरण की रिपोर्ट शासन से मांगी गई थी, जो जिला स्तर से भेजी जा चुकी है। अब शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू करेगी। कहने को तो जिला 28 सितंबर 2011 को सृजित हुआ था। पुलिस लाइन नहीं होने से अधिकारी और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
मंडी समिति में बनी है अस्थायी रिजर्व पुलिस लाइन
बहजोई की मंडी समिति परिसर में अस्थायी रूप से रिजर्व पुलिस लाइन संचालित होती है। इस परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण पुलिस कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्दी, गर्मी और बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर पुलिस विभाग में सहूलियत मिलने की उम्मीद जागी थी लेकिन अभी निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
पुलिस लाइन में संग्रहालय और मिनी स्टेडियम भी बनेगा
पुलिस लाइन के लिए जो डीपीआर तैयार हुई है उसके मुताबिक आवास और कार्यालयों के अलावा संग्रहालय और मिनी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा तमाम तरह की सुविधाएं पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन
कोट
पुलिस लाइन की प्रक्रिया जिला स्तर से पूरी है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने का इंतजार है। कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द पुलिस लाइन का निर्माण शुरू हो जाएगा। -मनीष बंसल, जिलाधिकारी
पुलिस लाइन निर्माण की प्रक्रिया शासन स्तर से तय होनी है। प्रक्रिया चल रही है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। कैबिनेट से धनराशि को मंजूरी काफी समय पहले मिल चुकी है। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक