{"_id":"6823ab93b71e5693d009e917","slug":"aviral-madan-wants-to-become-a-ca-and-rida-khan-aspires-to-become-a-doctor-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-122485-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अविरल मदान बनना चाहते हैं सीए और रिदा खान की तमन्ना डॉक्टर बनने की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अविरल मदान बनना चाहते हैं सीए और रिदा खान की तमन्ना डॉक्टर बनने की
विज्ञापन
संभल। सीबीएसई परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावियों ने अपने भविष्य को संवारने के लिए भी मन तैयार कर लिया है। परिजनों ने परिणाम अच्छा आने पर खुशी है और मेधावी अब अगले मुकाम पर पहुंचने के लिए बेचैन हैं। जिससे वह इसी तरह सफलता का परचम लहरा सकें। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अपनी पसंद के क्षेत्र को चुनने के लिए भी खुलकर बात की है। परिजन भी मेधावियों के पसंदीदा क्षेत्र को लेकर खुश हैं।
000000000000
अविरल बनना चाहते हैं सीए
बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के टॉपर अविरल मदान के पिता संजीव मदान सब्जी की आढ़त चलाते हैं। जबकि उनकी मां नवीता मदान बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका हैं। अविरल ने कॉमर्स विषय में 98.8 प्रतिशत अंक पाए हैं। इकलौते बेटे की सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। अविरल ने बताया कि वह कॉमर्स से ही आगे पढ़ाई करेंगे और सीए बनने का उनका सपना है। उनकी मां ने कहा कि बेटा जिस क्षेत्र में भी जाना चाहता है वह उसके साथ हैं। अविरल की सफलता पर परिजनों के साथ रिश्तेदार भी बेहद खुश नजर आए।
00000000000000000
रिदा खान को बनना है अपने माता-पिता की तरह डॉक्टर
सेंट मैरी स्कूल की 10वीं कक्षा की टॉपर रिदा खान ने 98.4 प्रतिशत अंक पाए हैं। उनकी सफलता से उनके पिता डॉ. उस्मान और मां डॉ. सना बेहद खुश हैं। रिदा का कहना है कि वह अपने माता-पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई को लेकर बताया कि वह स्कूल के बाद घर में नियमित पढ़ती थीं। इससे उन्हें अच्छे नंबर मिले हैं। बेटी की सफलता पर डॉक्टर दंपती भी बेहद खुश नजर आए। परिजनों के साथ रिश्तेदारों ने भी रिदा को उज्ज्वल भविष्य की दुआ दी।