{"_id":"68f3e53a54d4c113e70defa8","slug":"automobile-market-also-saw-bright-business-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128217-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऑटोमोबाइल बाजार की भी बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऑटोमोबाइल बाजार की भी बल्ले-बल्ले
विज्ञापन
संभल। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार भी खूब चमका। लोगों में वाहनों की खरीदारी के लिए उत्साह नजर आया और कार व बाइकों की खूब खरीदारी की। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार बेहतर हुआ है।
शनिवार को धनतेरस पर सुबह से लेकर देर रात तक शोरूमों पर बाइकों और कारों की खरीदारी होती है। ज्यादातर लोगों ने लोन पर ही वाहन खरीदे। संभल में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित वासु अर्जन हुंडई शोरूम से 9 कारों की बिक्री हुई, जिसमें सात कारों की बिक्री हुई। श्री बालाजी मोटर शोरूम से भी यामाहा की बाइकें बिकीं। इस शोरूम से 30 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि 10 वाहनों की बुकिंग की गई है। इनमें 25 वाहनों पर लोन हुआ है। चंदौसी मार्ग पर स्थित ग्रैंड बजाज शोरूम पर 90 बाइकों की सेल हुई है। इनमें पल्सर, सीटी-100, पल्सर एन 160, प्लेटिना शामिल हैं। 70 बाइकों पर लोन कराया गया है और 20 बाइकें कैश पेमेंट पर खरीदी गई हैं। त्योहार के मौके पर अच्छा कारोबार होने से कारोबारी उत्साहित हैं।
0000000000
करीब 90 प्रतिशत कारों की बिक्री लोन पर हुई है। 10 प्रतिशत कार कैश पेमेंट पर बिकी हैं। त्योहार के मौके पर लोगों में कारें खरीदने के लिए अच्छा माहौल रहा। कारोबार बेहतर रहा। यश कुमार, टीएल वासु अर्जुन हुंडई शोरूम
विज्ञापन
0000000000
जैसी उम्मीद थी उसके मुताबिक कारोबार अच्छा रहा। हालांकि लोगों ने ज्यादा बाइकों पर लोन कराया है लेकिन इससे भी कारोबार चमका है। नए मॉडल की बाइकें लोगों ने पसंद की। अंशुल ठाकुर, मैनेजर श्री बालाजी मोटर
0000000000
त्योहार के मौके पर बाइकों की बिक्री अच्छी रही। ज्यादातर लोगों ने बाइकें लोन पर खरीदी हैं जबकि कैश देकर भी बाइकें लेकर गए हैं। लोगों में बाइक खरीदारी के लिए उत्साह रहा। एहतेशाम, ऑनर ग्रैंड बजाज शोरूम