{"_id":"698a4158a9005c81bb07f386","slug":"auto-service-center-board-outside-pathology-lab-found-running-inside-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132063-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाहर ऑटो सर्विस सेंटर का बोर्ड, अंदर चलती मिली पैथोलॉजी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाहर ऑटो सर्विस सेंटर का बोर्ड, अंदर चलती मिली पैथोलॉजी लैब
विज्ञापन
संभल। ऑटो सर्विस के बोर्ड लगाकर संचालित की जा रही पैथोलॉजी लैब को सोमवार को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। गांव ऐंचौड़ा कंबोह में भी दूसरी लैब को सील करने की कार्रवाई की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने सोमवार को गांव बबैना में नेशनल हेल्थ केयर पैथोलाॅजी लैब का निरीक्षण किया। लेटर पैड पर डाॅ. वाहिद अली डीएमएलटी, बीपीटी और डाॅ. इशाक हुसैन डीएलएलटी अंकित मिला। लैब में उपकरण एवं कंप्यूटर मिले। लैब पर गांव अख्तियारपुर चौबे के वाहिद अली काम करते हुए पाए गए। इसी गांव का एक युवक भी मिला। दुकान के बाहर ईशा ऑटो सर्विस सेंटर का बोर्ड लगा था।
लैब के मालिक और संचालक वाहिद अली से योग्यता व लैब संचालन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं दिखा पाए। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ने लैब को सील करा दिया। इसके अलावा पैथ केयर पैथोलाॅजी लैब ऐंचौड़ा कंबोह का निरीक्षण किया। सैदनगली-मनोटा मार्ग पर त्यागी मार्केट में दुकान में है। दुकान के बाहर शीशे के दरवाजे पर पैथ केयर पैथोलाॅजी लैब, लैब टेक्नीशियन डाॅ. मो. आमिल बीएससी, एमएलटी अंकित था।
विज्ञापन
लैब में अलग-अलग नामों के लेटर पेड मिले। इनमें से कई लेटर पैड पर रिपोर्ट एवं संबंधित डाॅक्टर के कम्प्यूटरीकृत हस्ताक्षर अंकित थे। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। इस लैब को भी सील कर दिया गया।