फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Audio gives clues in the case of exploitation of girls in the name of Dhanvarsha

Sambhal News: धनवर्षा के नाम पर लड़कियों का शोषण करने के मामले में ऑडियो से मिले सुराग

Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Audio gives clues in the case of exploitation of girls in the name of Dhanvarsha
धनारी (संभल)। धनबर्षा के नाम पर लड़कियों का शारीरिक शोषण करने वाले तांत्रिक गिरोह मामले में ऑडियो से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अब तक आगरा के बुलंदशहर, संभल, एटा, फिरोजाबाद और आगरा के 14 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। जबकि पुलिस को गिरोह के चार सदस्यों की तलाश की है।
विज्ञापन

पुलिस को गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के मोबाइल फोन से 42 लड़कियों के फोटो मिले हैं। इसकी जानकारी के लिए लड़कियों व गिरोह को पुलिस तलाश करने में जुटी है। पुलिस प्रदेश के सभी जिलो में लड़कियों के फोटो भेजकर उनकी गुमशुदगी के बारे में जानकारी कर रही है। लेकिन अभी तलाश लड़कियो के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने 28 मार्च को गिरोह का खुलासा करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन 14 आरोपियों में शामिल आरोपी डीएन त्रिपाठी निवासी शाखिपुरम थाना सिकंदराबाद जिला आगरा की एक लड़की से मोबाइल फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उसी ऑडियो रिकॉर्डिंग को आधार बना कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

---------
एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उस रिकॉर्डिंग को आधार बना कर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। जल्दी ही एक और खुलासे की संभावना है। -अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed