फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Atul Sharma honored with National Outstanding Teacher Award

Sambhal News: अतुल शर्मा राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Atul Sharma honored with National Outstanding Teacher Award
संभल। बदायूं के स्काउट भवन में शिक्षाविद् संतपाल सिंह राठौड़ की स्मृति में आयोजित समारोह में वर्ष 2025 के राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से संभल के निवासी शिक्षक अतुल कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

जनदृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तहत हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों से शिक्षक शामिल हुए थे। व्यवस्थापक पल्लवी शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है जो शैक्षिक परिवेश के सुधार एवं शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य करते रहे हैं। अतुल शर्मा, इससे पूर्व भी कई शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित होकर उपाधियां प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षा जगत में ऐसे ही कर्मठ एवं जुझारू शिक्षकों की आवश्यकता है। बाद में आचार्य प्रताप सिंह, डॉ. उमा सिंह गौर, रघुपाल सिंह, मधु प्रिया चौहान, पल्लवी शर्मा, हरिप्रताप सिंह ने शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed