फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam: 721 students appeared in Sambhal, parents reached center encourage them

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: संभल में 721 छात्र हुए शामिल, उत्साह बढ़ाने को अभिभावक केंद्र पर पहुंचे

Sun, 05 Nov 2023 02:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने संस्थान की इस परीक्षा की सराहना की। चंदौसी के मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में रविवार को परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam: 721 students appeared in Sambhal, parents reached center encourage them
चंदौसी में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जिले के चंदौसी में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 721 छात्र सम्मिलित हुए। परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने संस्थान की इस परीक्षा की सराहना की। चंदौसी के मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में रविवार को परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इसमें संभल जिले के 1071 छात्र पंजीकृत थे।

विज्ञापन


परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की सराहना की। कहा कि निम्न आय वर्ग के छात्रों के लिए यह परीक्षा काफी उपयोगी। यह उनके कॅरियर को बनाने और पढाई को जारी रखने में सहयोगी है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के दूसरे चरण की परीक्षा पांच नवंबर को 38 शहरों के 45 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन


परीक्षा की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 38 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन किया था। मुरादाबाद में आईएफटीएम विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 29 अक्तूबर, को 37 शहरों के 37 केंद्रों पर 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस द्वारा भेजे गए थे। 

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

गोरखपुर (दो पालियों में), मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, फरीदाबाद, वाराणसी, बलिया, राबर्ट्सगंज(दो पालियों में), देवरिया, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, सिरमौर, अलीगढ़, हाथरस,  बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ(दो पालियों में), फैजाबाद (दो पालियों में), सुलतानपुर, गोंडा, अयोध्या, करनाल, कैथल, अंबाला, प्रयागराज(दो पालियों में), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, सोलन और बिलासपुर (हिमाचल)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed