फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attack on police team that went for verification of history sheeter

Sambhal News: हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन को गई पुलिस टीम पर हमला

Tue, 07 May 2024 04:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 07 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team that went for verification of history sheeter
चंदौसी (संभल)। 15 दिन पहले जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर आए हिस्ट्रीशीटर व अन्य आरोपियों ने सत्यापन को पहुंची पुलिस के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली की सीकरी गेट चौकी इंचार्ज सचिन भाटी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला लक्ष्मणगंज के मोहसिन, मोइन और शमशाद उर्फ पप्पा जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद थे। पुलिस ने इन्हें हिस्ट्रीशीटर भी घोषित किया है। 15 दिन पहले तीनों आरोपी जमानत पर छूटकर घर आए थे। रविवार की रात करीब एक बजे एसआई सचिन भाटी पुलिस टीम के साथ तीनों आरोपियों के सत्यापन के लिए गए थे। आरोप है कि आवाज देने पर शमशाद ने गेट खोला। उसने पुलिस कर्मियों को देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसके बेटे मोहसिन, मोइन और परिवार के अन्य लोग आए गए। सभी ने मिलकर पुलिसकर्मियाें के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एसआई सचिन भाटी और हेड कांस्टेबल तेज सिंह घायल हो गए। आरोपी मोहसिन भी चोटिल हुआ है। इसी बीच सूचना पाकर थाने से और पुलिस बल पहुंच गया। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि मोहसिन ने पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने के लिए अपने ही सिर में डंडा मार लिया। जिससे वह घायल हुआ है। उसने अपनी बहन को भी कपड़े फाड़ने के लिए उकसाया। पुलिस का दावा है कि घटना की वीडियो उनके पास है। पुलिस ने मोहसिन और मोइन को गिरफ्तार किया है। साथ ही मोहसिन, मोइन, शमशाद और इसके दो भाई और पत्नी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं घायल एसआई और पुलिस कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

--------
लोकसभा चुनाव को लेकर आरोपियों के सत्यापन के लिए पुलिस टीम गई थी। यहां आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में तीन नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। -अतर सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदौसी

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल  में  आईसीएसई व आईएससी  का रिजल्ट  आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल  में  आईसीएसई व आईएससी  का रिजल्ट  आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल  में  आईसीएसई व आईएससी  का रिजल्ट  आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed