{"_id":"65970795812b8b562c012373","slug":"atarasis-hariom-wrestler-won-gold-in-visakhapatnam-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-6577-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतरासी के हरिओम पहलवान ने विशाखापट्टनम में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतरासी के हरिओम पहलवान ने विशाखापट्टनम में जीता गोल्ड
Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी पहलवान हरिओम यादव ने विशाखापट्टनम में आयोजित हुई नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। जिसके बाद उनका कुश्ती में एशियन गेम्स में चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विशाखापट्टनम में 28 से 31 दिसंबर के बीच हुई नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गांव अतरासी निवासी पहलवान हरिओम ने भाग लिया था। जिसमें गोल्ड जीतने के बाद उनका एशियन गेम्स के लिए चयन हो गया। जिस पर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने खुशी का जताते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरिओम की पत्नी सुनीता देवी प्रधान हैं। उन्हें शुरू से ही गांव के बुजुर्गों ने कुश्ती के लिए प्रेरित किया, लेकिन कुश्ती की तैयारी के लिए गांव में कोई भी स्टेडियम नहीं है। शुरूआती समय से समस्या से उन्हें भी जूझना पड़ा पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष किया, जिसका उन्हें फल भी मिला है। बताया कि गांव के तमाम युवा देश की सेवा के लिए तैयार हैं लेकिन तैयारी के लिए स्टेडियम नहीं है। शासन और जिला प्रशासन से गांव में कुश्ती और दौड़ के लिए स्टेडियम बनाने के लिए मांग करेंगे। इस दौरान प्रमोद यादव, छत्रपाल सिंह, लल्लू सिंह, मुनेंद्र सिंह, गब्बू सिंह, सत्यभान यादव, दानवीर यादव, सतीश यादव आदि रहे।