फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Girl angry over dowry demand, refuses to marry, police investigating

UP: बरात पहुंची दुल्हन के घर...चल रही थी आवभगत, दूल्हे की एक हरकत से उखड़ गई युवती, फिर दूसरे से कर लिया निकाह

Sun, 11 Feb 2024 10:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Sun, 11 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

संभल में निकाह के समय अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई। दूल्हे के अचानक दुल्हन पक्ष से दहेज मांगने पर युवती भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई। युवती की शादी तुरंत दूसरे युवक से करवाई गई।

विज्ञापन
UP: Girl angry over dowry demand, refuses to marry, police investigating
प्रतापगढ़ : निकाह। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संभल में दूल्हा पक्ष द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये नकदी मांगने पर दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से इनकार कर दिया। बरात को बिना दुल्हन लिए लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने मोहल्ला निवासी दूसरे युवक के साथ निकाह की रस्म को अदा कराया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो कुछ बरातियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जो दहेज दूल्हा के घर दो दिन पहले जा चुका था उसको वापस मंगाया गया। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई। जिसके चलते कार्रवाई नहीं हुई। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात शनिवार की रात दिल्ली से आई थी।
विज्ञापन


बरातियों को भोजन कराया गया। जब निकाह का समय आया तो दूल्हा पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये नकदी की मांग रखी गई। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष को हुई तो खलबली मच गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसी मांग से नाराज होकर निकाह करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हा समेत बरात के प्रमुख लोगों को पुलिस के हवाले किया गया। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि दहेज दो दिन पहले दिल्ली भेजा जा चुका है। इसलिए निकाह नहीं किया जाएगा। दहेज को वापस मंगाया जाए। दुल्हा पक्ष की ओर से रविवार की दोपहर तक दहेज वापस भेजा गया।

इसके बाद जो बराती हिरासत में लिए गए थे उन्हें दिल्ली जाने दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने कई लाख रुपये भोजन की व्यवस्था में खर्च किए हैं। इसके अलावा दस लाख रुपये की कार भी दी थी लेकिन इसके बाद भी पांच लाख रुपये की नकदी की मांग की गई।


इसके बाद ही बात बिगड़ गई। हयातनगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया है। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई थी। जो लोग हिरासत में लिए गए थे उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed