{"_id":"61e9b9b0b8ae747cda14e567","slug":"at-the-residence-of-the-municipality-the-contractor-threw-water-on-the-je-also-beat-up-chandausi-news-mbd416591982","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के आवास पर ठेकेदार ने जेई पर फेंका पानी, मारपीट भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के आवास पर ठेकेदार ने जेई पर फेंका पानी, मारपीट भी की
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। नगर में चेयरमैन के आवास पर ठेकेदार ने जेई के ऊपर पानी फेंक दिया और मारपीट भी की। शोर सुनकर मौके पर चेयरमैन और ईओ भी पहुंच गए और दोनों को समझाया। मामले में जेई ने ठेकेदार के खिलाफ ईओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि जेई के लगाए गए आरोप गलत हैं।
नगर पालिका के जेई निर्माण केके अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चेयरमैन ने गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे उन्हें फोन करके अपने आवास पर बुलाया था। चेयरमैन ने ठेकेदार मनमोहन भसीन के भाई की निर्माण एजेंसी द्वारा रामबाग रोड पर बनी सड़क व अन्य भुगतान के बारे में पूछा। उसने चेयरमैन को बताया कि निर्माण में गुणवत्ता सही नहीं थी, इसकी शिकायत भी की गई थी। दोबारा से सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इस कारण अंतिम भुगतान रोका गया है।
इसके बाद चेयरमैन ने फोन करके ठेकेदार मनमोहन भसीन को बुला लिया। ठेकेदार ने भुगतान के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान चेयरमैन वहां से उठकर आवास में अंदर कमरे में चली गईं। आरोप है कि बातचीत के दौरान ठेकेदार ने गिलास में भरा हुआ पानी उनके ऊपर फेंक दिया और मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद दूसरे ठेकेदार ने बीच बचाव का प्रयास किया, पर आरोपी ठेकेदार नहीं रुके, गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा होने पर अंदर से चेयरमैन और दूसरी ओर से ईओ भी आ गए और दोनों को समझाया।
विज्ञापन
जेई का आरोप है कि ठेकेदार के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की शिकायत वार्ड सभासद, स्थानीय व्यापारियों ने उद्योग बंधु की बैठक में भी की थी। खामी होने के कारण अंतिम भुगतान रोका गया था। जेई ने ईओ को शिकायती पत्र देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ठेकेदार और जेई को बातचीत के लिए बुलाया गया था। मैं अंदर आवास में चली गई थी, तभी विवाद हुआ था। ठेकेदार और जेई को बुलाकर बात की जाएगी। बातचीत के आधार पर मामले को निपटाया जाएगा।
इंदू रानी, चेयरमैन नगर पालिका, चंदौसी
मैं पालिका का ठेकेदार नहीं हूं। अमृत योजना के अंतर्गत तीन साल पहले एक पार्क का निर्माण मैंने कराया था। वह पीडब्ल्यूडी से हुुआ था। उसका भुगतान अभी रुका हुआ है। करीब दस बार भुगतान के लिए शिकायती पत्र और आठ ईमेल से शिकायत कर चुका हूं। गुरुवार को चेयरमैन से शिकायत की थी। चेयरमैन के आवास के बाहर ले जाकर जेई ने मुझसे तीन दिन के लिए लखनऊ जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था और 75 हजार रुपये की मांग की थी। मना करने पर जेई ने मुझे धक्का दे दिया। अन्य पालिका कर्मचारी वहां एकत्र हो गए थे। इस कारण मैं वहां से स्कूटी उठाकर चला गया था। जेई अन्य आरोप गलत लगा रहे हैं।
मनमोहन भसीन, ठेकेदार
सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता के कारण अंतिम भुगतान रोका गया है। चेयरमैन के बुलावे पर मैं उनके आवास पर गया था। वहां ठेकेदार ने मेरे साथ मारपीट की है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईओ को पत्र दिया है।
केके अग्रवाल, जेई पीडब्ल्यूडी नगर पालिका, चंदौसी
नगर पालिका के जेई के साथ अभद्रता की गई है। जेई ने मुझे लिखित शिकायत भी दी है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, चंदौसी