फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   At a distance of twenty steps from the police post, the young man taunted the father and son

पुलिस चौकी से बीस कदम की दूरी पर युवक ने पिता-पुत्र पर ताना तमंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
At a distance of twenty steps from the police post, the young man taunted the father and son
घंटाघर पुलिस चौकी से 20 कदम की दूरी पर मुरादाबाद गेट स्थित गली में बाइक सवार पिता-पुत्र पर युवक ने तमंचा तान दिया। पिता-पुत्र द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने युवक को थप्पड़ मार दिया। दो महिला सिपाही व अन्य लोगों के उधर से गुजरने पर आरोपी फरार हो गया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैद हो गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

संभल गेट स्थित दिलवाली टोला निवासी शराफत अली अपने पिता शाहिद अली के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे जब बाइक सवार मुरादाबाद गेट स्थित चप्पल वाली गली में पहुंचे तो सामने से युवक ने आकर पिता-पुत्र पर तमंचा तान दिया। इस पर पिता-पुत्र ने विरोध किया तो आरोपी ने युवक को थप्पड़ मार दिया और उनसे गाली-गलौज करने लगा। तभी दो महिला कांस्टेबिल व अन्य लोगों के गुजरने पर आरोपी युवक लेकर फरार हो गया। घटना से पिता-पुत्र बुरी तरह सहम गए और युवक के जाने के बाद पिता-पुत्र कुछ देर तक एक ओर बैठे रहे। इसके बाद अपने परिचितों को बुला लिया और गली में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में युवक पिता-पुत्र पर तमंचा तानता हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिस गली में आरोपी ने पिता-पुत्र पर तमंचा ताना वहां से घंटाघर पुलिस चौकी की दूरी मात्र 20 कदम की है। इसके बाद भी आरोपी में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आया। पीड़ितों ने बताया कि अगर उस समय उधर से दो महिला सिपाही व अन्य लोग नहीं गुजरते तो युवक उनके साथ क्या करता, यह बात सोचकर दिल घबरा रहा है। पीड़ित युवक शराफत अली की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed