फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Assistant teacher suspended for lapses in inspection and indecent behavior

निरीक्षण में खामियां और अशोभनीय व्यवहार में सहायक अध्यापिका निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for lapses in inspection and indecent behavior
संभल। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में खामियां मिलने और सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा के प्रयोग में बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने कंपोजिट विद्यालय सिंहपुरसानी में तैनात सहायक अध्यापिका मीना बेगम को निलंबित कर दिया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सिंहपुरसानी-2 में तैनात सहायक अध्यापिका मीना बेगम सोशल मीडिया पर दो ऑडियो व वीडियो क्लिप उपलब्ध कराई गई थी। वीडियो और ऑडियो क्लिप में जो कहा गया उसके संबंध में शिक्षिका द्वारा कोई संपर्क नहीं किया गया। न ही कोई प्रार्थना पत्र दिया गया। ऑडियो और वीडियो में जो शब्द कहे गए वह अशोभनीय है और शिक्षक की मर्यादा के अनुरुप नहीं हैं। इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी संभल और असमोली को निर्देशित किया गया। जांच आख्या मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। मालूम हो निलंबित की गई शिक्षिका ने राज्यमंत्री से बेसिक शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों की शिकायत की थी। इसमें जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लेने की बात कही थी। शिक्षिका ने भ्रष्टाचार व अन्य कई तरह के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed