फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Assistant teacher suspended for forging signature in attendance register

Sambhal News: उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर करने पर सहायक अध्यापक निलंबित

Wed, 23 Oct 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 23 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for forging signature in attendance register
बहजोई (संभल)। गैरहाजिर होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर बनाने और विद्यार्थियों को पढ़ाने में रुचि न दिखाने पर असमोली के गांव राजा गालबपुर के प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद माह सितंबर में जिलाधिकारी के आदेश पर डिप्टी कलक्टर आनंद कटारिया व निधि पटेल ने विद्यालय में पहुंचकर संयुक्त रूप से जांच की थी। इसमें सामने आया कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक की ओर से उपस्थिति रजिस्टर में बीआरसी केंद्र पर ट्रेनिंग में जाने की बात दर्ज की गई थी। बावजूद इसके बीईओ से जानकारी ली गई, तो सामने आया कि सहायक अध्यापक दो दिन ट्रेनिंग में पहुंचे ही नहीं। इससे साफ हुआ कि सहायक अध्यापक की ओर से गैर हाजिर होने के बावजूद फर्जी तरीके से उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को पढ़ाने में भी सहायक अध्यापक रुचि नहीं लेते हैं। बीएसए ने बताया कि सहायक अध्यापक को निलंबित कर ब्लॉक जुनावई के गांव सिरौलिया के प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं पूरे मामले में बीईओ एमएल पटेल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

एक सहायक अध्यापक पहले ही चुका है निलंबित

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि दोनों डिप्टी कलक्टर की ओर से की गई जांच में यह भी सामने आया था कि राजा गालबपुर के प्राथमिक विद्यालय में ही तैनात सहायक अध्यापक इमरान खान की ओर से भी उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर किए जाते हैं तथा परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों को न पढ़ाकर अपने निजी इंटर कॉलेज में अधिक समय तक रहकर व्यवस्था देखी जाती है। इसके चलते सहायक अध्यापक इमरान खान के खिलाफ करीब सप्ताह भर पहले ही निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed