{"_id":"692dfe5656e216468c0721ea","slug":"assistant-blo-engaged-in-sir-work-dies-of-heart-attack-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129624-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ के सहायक की हार्ट अटैक से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ के सहायक की हार्ट अटैक से माैत
विज्ञापन
संभल के चौकुनी में शिक्षक की मौत के बाद रोते परिजन। संवाद
- फोटो : संस्थान
संभल। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का लक्ष्य पूरा न कर पाने के कारण तनाव में आए संभल में गांव चौकुनी निवासी बीएलओ के सहायक अरविंद कुमार (38) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छोटे भाई रोहित कुमार ने आरोप लगाया कि उन पर एसआईआर के कार्य को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।
अरविंद कुमार जनपद अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव फैयाजनगर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। उन्होंने स्कूल के शिक्षामित्र बीएलओ लाल सिंह के साथ बूथ संख्या 272 पर एसआईआर का कार्य कर रहे थे। 1196 फार्म में से 970 ऑनलाइन करा दिए थे। सोमवार को सुबह 3:54 बजे अरविंद कुमार ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर छुट्टी का मैसेज किया। इसके बाद वह कपड़ों पर प्रेस करने लगे। सुबह करीब चार बजे उनकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते इससे पहले ही मौत हो गई। छोटे भाई रोहित कुमार ने आरोप लगाया कि एसआईआर कार्य को लेकर बार-बार दबाव बनाया जा रहा था, इसकी वजह हार्ट अटैक की घटना हुई। परिजनों ने दोपहर करीब 1.30 बजे गांव के ही श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि घटना की जानकारी है लेकिन परिजनों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।

संभल के चौकुनी में शिक्षक की मौत के बाद रोते परिजन। संवाद- फोटो : संस्थान